दामोदर विरमाल हुए नवांकुर साहित्य सभा दिल्ली द्वारा सम्मानित

इस समाचार को सुनें...

दामोदर विरमाल हुए नवांकुर साहित्य सभा दिल्ली द्वारा सम्मानित, आयोजन में सभी रचनाकारों ने अपनी प्रकाशित रचना का काव्यपाठ किया, इसके बाद सभी रचनाकारों को अंगवस्त्र, सम्मानपत्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इंदौर। नवांकुरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित संस्था नवांकुर साहित्य सभा दिल्ली द्वारा इंडिया हेबिटेट सेंटर, गुलमोहर सभागृह में सोमवार शाम को काव्यांकुर 9 पुस्तक लोकार्पण एवं काव्य संध्या आयोजित की गई, जिसमे 22 नवांकुरों ने काव्यपाठ किया।

काव्यांकुर 9 में श्रेष्ठ 22 युवा रचनाकारों की रचनाएं प्रकाशित हुई एवं आयोजन में उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा इस पुस्तक का विमोचन संपन्न हुआ। उक्त पुस्तक में गीतकार दामोदर विरमाल द्वारा लिखित खुशनसीब है वो जो देश के लिए, मेरी ज़िन्दगी में आने के लिए तेरा शुक्रिया, तूने जो दिया ज़ख्म तो नासूर बन गया जैसी यादगार रचनाओं को चयनित करते हुए प्रकाशित किया गया।

दामोदर विरमाल हुए नवांकुर साहित्य सभा दिल्ली द्वारा सम्मानित, आयोजन में सभी रचनाकारों ने अपनी प्रकाशित रचना का काव्यपाठ किया, इसके बाद सभी रचनाकारों को अंगवस्त्र, सम्मानपत्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।आयोजन में सभी रचनाकारों ने अपनी प्रकाशित रचना का काव्यपाठ किया, इसके बाद सभी रचनाकारों को अंगवस्त्र, सम्मानपत्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक अशोक कश्यप जी ने बताया की काव्यांकुर 10 के लिए सभी नवांकुरों की रचनाएं सादर आमंत्रित है, जिसका कार्य संभवतः जनवरी 2023 में सम्पन्न हो जायेगा।

आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में डा बालस्वरूप राही, श्री नरेश शांडिल्य, कमांडो समोद सिंह चरौरा, श्री बाबा कानपुरी जी उपस्थित रहे, संचालन जीतेन्द्र प्रीतम एवं के. शंकर सौम्य द्वारा किया गया! रसिक गुप्ता, इमरान अंसारी, कल्पना शुक्ला, मनीषा सक्सेना, इंद्रजीत, संजय कुमार गिरी, जगदीश मीणा आदि ने आयोजन में व्यवस्था देखी.


देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। देवभूमि समाचार में हर श्रेणी के समाचारों का प्रकाशन किया जाता है। जिसमें मुख्य रूप से सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, राजनैतिक, समसामयिक और अपराधिक समाचारों को प्रकाशित किया जाता है।

हमसे जुड़ें (Click Here)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights