बंद कमरे में लड़के पर ताबड़तोड़ लाठियां, देखें वीडियो

बंद कमरे में लड़के पर ताबड़तोड़ लाठियां, पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया. हैरानी वाली बात ये है कि पताही थाना पुलिस ने बिना मामले की जांच किए उसको जेल भेज दिया.
मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कमरे में एक शख्स को रस्सियों से बांधकर उस पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई गईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना पताही थाना क्षेत्र के बड़का बलुआ गावं की है। दस नवंबर को इसी गांल के मोहन गोसाई के बेटे किशन की ट्रैक्टर में लगे थ्रेसर में कटने से मौत हो गई थी। गोपाल कुमार इस ट्रैक्टर का ड्राइवर है।
पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। हैरानी वाली बात ये है कि पताही थाना पुलिस ने बिना मामले की जांच किए उसको जेल भेज दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
इसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। इस संबंध में मोतिहारी एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देखें वीडियो…
बंद कमरे में लड़के पर ताबड़तोड़ लाठियां, देखें वीडियो pic.twitter.com/OrTHuvO9zB
— देवभूमि समाचार (@devsamachar) November 27, 2022
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
देवभूमि समाचार की टीम के द्वारा देश-प्रदेश की सूचना और जानकारियों का भी प्रसारण किया जाता है, जिससे कि नई-नई जानकारियां और सूचनाओं से पाठकों को लाभ मिले। देवभूमि समाचार समाचार पोर्टल में हर प्रकार के फीचरों का प्रकाशन किया जाता है।