प्रोडक्ट पहाड़ी मिलेट्स नाश्ता की हुई लांचिंग
आरोग्य उत्तराखंड फूड स्वंय सहायता समूह चिलियानौला द्वारा किया गया है निर्मित

प्रोडक्ट पहाड़ी मिलेट्स नाश्ता की हुई लांचिंग, यह समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में पंजीकृत समूह है। आरोग्य उत्तराखण्ड फूड स्वयं सहायता समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पढ़ें रानीखेत, उत्तराखण्ड से भुवन बिष्ट की रिपोर्ट…
रानीखेत। हवालबाग में आयोजित आजीविका महोत्सव में आरोग्य उत्तराखंड फूड स्वंय सहायता समूह चिलियानौला द्वारा निर्मित पहाड़ी मिलेट्स नाश्ता लांच किया गया। आजीविका महोत्सव में स्वंय सहायता समूहों द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी। आजीविका महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरोग्य उत्तराखण्ड फूड स्वयं सहायता समूह चिलियानौला विकासखंड ताड़ीखेत द्वारा निर्मित न्यू प्रोडक्ड पहाड़ी मिलेट्स नाश्ता लांच किया।
यह समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में पंजीकृत समूह है। आरोग्य उत्तराखण्ड फूड स्वयं सहायता समूह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में एग्रो फूड प्रोसेसिंग यूनिट के रूप में कार्य कर रहा है। समूह के अनुसार आरोग्य पहाड़ी सुपर मिलेट्स नाश्ता उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उगाऐ जाने वाले परम्परागत सुपर मोटे अनाजों एवं अन्य फूड्स का एक सन्तुलित सुपर मिश्रण है। यह प्रोडक्ट एक मिनट में तैयार किया जा सकता है तथा इसे पौष्टिक आहार के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
आजीविका महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा धनसिंह रावत, कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास रेखा आर्या, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह महरा, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, विधायक सल्ट महेश नेगी, महिला आयोग उपाध्याय ज्योति साह, जिलाधिकारी अल्मोड़ा वन्दना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, अपर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग चन्दा फर्त्याल भी उपस्थित रहीं।
आजीविका महोत्सव में खण्ड विकास अधिकारी ताडीखेत ललित महावर, जिला थिमेटिक विशेषज्ञ गंगा आर्या, आरोग्य उत्तराखण्ड फूड स्वंय सहायता समूह के नेहा भट्ट, मनोज भट्ट, ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना जिला प्रबन्धक कैलाश भट्ट, आरबीआई प्रबंधक योगेश भट्ट, सहायक प्रबंधन राजेश मटपाल, ग्राम विकास अधिकारी इंतखाब आलम आदि ने सयुंक्त रूप से लांच किया। इस अवसर पर ब्लाक मिशन मैनेजर ताड़ीखेत वंदना रतूरी भी उपस्थित रहीं।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
प्रेमिका की हत्या, शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर लाश कुएं में फेंकी