मनोरंजन

कृति सेनन की आंखों में उतरी मां जानकी की पीड़ा

कृति सेनन की आंखों में उतरी मां जानकी की पीड़ा, कृति सेनन की आंखों से आंसू बहते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर… जानकी के अवतार में कृति की सादगी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

नई दिल्ली। ‘आदिपुरुष’ जल्द ही सिनेमाघरों में बड़ा धमाका करने को तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल बना हुआ है। सीता नवमी के पावन मौके पर आदिपुरुष के मेकर्स ने जानकी यानी सीता मां के अवतार में कृति सेनन का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर के साथ ‘राम सिया राम’ की धुन भी सुनाई देती है, जिसे सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

सीता नवमी पर रामायण की कहानी पर बनी ‘आदिपुरुष’ का नया पोस्टर सामने आया है। कृति सेनन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ‘आदिपुरुष’ से जानकी के पवित्र अवतार में अपना लुक और मोशन पोस्टर शेयर करके फैंस को खास ट्रीट दी है। कृति के मोशन पोस्टर में ‘राम सिया राम’ का ऑडियो भी शेयर किया गया है। मोशन पोस्टर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- सीता राम चरित अति पावन।

मां जानकी बनीं कृति सेनन की आंखों से आंसू बहते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर… जानकी के अवतार में कृति की सादगी लोगों को काफी पसंद आ रही है। मां जानकी के किरदार में कृति सेनन, राघव (प्रभास) की पत्नी के रूप में पवित्रता, दिव्यता और साहस का प्रतिनिधित्व करती दिखेंगी।

राम सिया राम की मधुर धुन राघव के प्रति जानकी के अटूट प्रेम की भावना को पूरी तरह से दर्शा रही है, जो दर्शकों को निश्चित रूप से आध्यात्मिकता और भक्ति की दुनिया में ले जायेगी। कृति के ऑडियो मोशन पोस्टर को फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। एक फैन ने लिखा- कृति ने मां सीता की एक्टिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी। दूसरे ने लिखा- हमें पता है कृति अपने इस रोल के साथ पूरा जस्टिस करेंगी।

अन्य यूजर ने लिखा- सीता की फुल वाइब है। कई फैंस कृति को उनकी फिल्म के लिए गुड लक भी विश कर रहे हैं। आदिपुरूष का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह, सैफ अली खान अहम किरदार में दिखेंगे।

प्रभास, भगवान राम के रोल में, सीता के रूप में कृति सेनन, लक्ष्मण के रूप में सनी सिंह और एक्टर देवदत्त नागे, भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे। वहीं, सैफ अली खान रावण के रोल में दिखेंगे। तो आप कितना एक्साइटेड हैं फिल्म देखने के लिए?

पटवारी ने महिला अफसर को वॉट्सएप पर भेजे अश्लील मैसेज


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

कृति सेनन की आंखों में उतरी मां जानकी की पीड़ा, कृति सेनन की आंखों से आंसू बहते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर... जानकी के अवतार में कृति की सादगी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

सरकारी स्कूल हुये जर्जर, जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर विद्यार्थी

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights