लेखक भुवन बिष्ट हुए शिक्षक दिवस पर सम्मानित

(देवभूमि समाचार)

रानीखेत (अल्मोड़ा )। शिक्षक दिवस के अवसर पर शान्ति फाउण्डेशन गोण्डा उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विकास खण्ड ताड़ीखेत के मौना(रानीखेत) निवासी लेखक रचनाकार भुवन बिष्ट को भी राधा कृष्णन सम्मान 2021 सम्मान पत्र प्रदान किया गया है।

संस्था द्वारा शिक्षा, सामाजिक,लेखन के लिए विभिन्न राज्यों के शिक्षकों रचनाकारों,लेखकों को सम्मानित किया गया। जूम एप माध्यम से राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शान्ति फाउण्डेशन संस्था द्वारा सभी शिक्षकों रचनाकारों, लेखको को राधा कृष्णन सम्मान 2021 सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर सर्व भाषा ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा सर्व भाषा ट्रस्ट राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2021 व गीना देवी शोध संस्थान हरियाणा द्वारा भी गीना देवी शिक्षक गौरव सम्मान पत्र भी भुवन बिष्ट को प्रदान किया गया है। इससे पूर्व भी अनेक संस्थाओं द्वारा भुवन बिष्ट को लेखन के लिए सम्मानित किया जा चुका है। लेखक रचनाकार भुवन बिष्ट प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में हिन्दी,कुमाउनी में निरन्तर लेखन कर रहे हैं। लेखक पत्रकार भुवन बिष्ट देवभूमि समाचार में भी निरन्तर लेखन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights