
(देवभूमि समाचार)
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय सक्सेना और आई. क्यू. ए. सी. संयोजक डॉ ओनिमा शर्मा के निर्देशन में छात्रों द्वारा कॉलेज में दिनांक 12 फरवरी 2022 को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
उत्तराखंड राज्य के विधानसभा चुनाव में मतदान दिवस पर कॉलेज के अधिकाधिक छात्रों द्वारा अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग किया जाए, इस संबंध में छात्र–छात्राओं को जागरूक किया गया।
Government Advertisement...
छात्रों द्वारा निर्वाचन सम्बन्धी पोस्टर बनाने के साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए नवयुवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
छात्रों द्वारा स्वयं मतदान करने के साथ ही दूसरों को भी इस संबंध में जागरूक करने के लिए प्रयास किया गया। ‘मतदान’ लोकतंत्र का त्यौहार है, जिसमें अधिकाधिक भागीदारी करके राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है।
संपूर्ण जागरूकता अभियान में समस्त छात्रों का डीएवी पीजी कालेज के मुख्य नियंता डॉ अतुल सिंह, डॉ गोपाल छेत्री, डॉक्टर पारुल दीक्षित, डॉ शिखा नागालिया एवं अन्य शिक्षकगणों द्वारा मार्गदर्शन किया गया।




