जिला आचार्यकुल मुजफ्फरपुर की अध्यक्ष बनी उषाकिरण
जिला आचार्यकुल मुजफ्फरपुर की अध्यक्ष बनी उषाकिरण, जिला आचार्यकुल मुजफरपुर की उपाध्यक्ष संगीत सागर के अलावा कार्य समिति के सदस्य चयनित किए गए। जिला आचार्यकुल मुजफरपुर के अध्यक्ष होने पर डॉ उषाकिरण श्रीवास्तव को आचार्यकुल के राष्ट्रीय…
मुजफरपुर। आचार्यकुल का राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आचार्य धर्मेंद्र के सानिध्य में जिला आचार्यकुल मुजफरपुर सम्मेलन में मुख्य विशिष्ट अतिथि बिहार आचार्यकुल के राज्याध्यक्ष डॉ. आर के झा, राष्ट्रीय आचार्यकुल कार्यसमिति के सदस्य मणिलाल पाठक, बर्धा महाराष्ट्र के भारत यात्री तैवाड़े एवं जहानाबाद जिला आचार्यकुल के संयोजक साहित्यकार व इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक, लोकसेवक, शिक्षक, अधिवक्ता, साहित्यकार खादी सेवी की उपथिति में डॉ. उषाकिरण श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से जिला आचार्यकुल मुजफरपुर का चयनित हो गयी।
जिला आचार्यकुल मुजफरपुर की उपाध्यक्ष संगीत सागर के अलावा कार्य समिति के सदस्य चयनित किए गए। जिला आचार्यकुल मुजफरपुर के अध्यक्ष होने पर डॉ उषाकिरण श्रीवास्तव को आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र, राज्याध्यक्ष आर के झा, बर्धा के तैवाड़े, राष्ट्रीय सदस्य मणिकांत पाठक, साहित्यकार सत्येन्द्र कुमार पाठक, संगीता सागर आदि ने बधाई दी है।