जानकारीधर्म-संस्कृति

जनवरी में इन चार राशियों की चमक सकती हैं किस्मत, तरक्की के बनेंगे योग

जनवरी में इन चार राशियों की चमक सकती हैं किस्मत, तरक्की के बनेंगे योग, साल 2025 की शुरुआत में परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। जनवरी माह के मध्य में कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको कामों में गलतियों को अनदेखा करने से बचना होगा।

वृषभ राशि – ज्योतिष गणना के अनुसार वृषभ राशि वालों के लिए साल 2025 का पहला महीना बेहद शुभ है। इस माह आपकी सभी मनोकामनाओं पूरी हो सकती हैं। जनवरी माह में विदेश से व्यापार करने वालों को लाभ की प्राप्ति संभव है। यह समय छात्रों के लिए कल्याणकारी माना जा रहा है। परीक्षा के परिणाम पक्ष में आने के योग है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। इस राशि के लोग समय पर अपेक्षित उपलब्धियां अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण गतिविधियों को तेजी से पूरा करने की सोच रंग लाएगी। साल का शुरूआती समय सकारात्मकता से भरा रहेगा।

कर्क राशि – साल 2025 जनवरी माह में कर्क राशि वालों के व्यापार में बड़ा उछाल आ सकता है। इस माह घर परिवार और कार्यस्थल के लोगों का साथ भरपूर बना रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती हैं। साल की शुरूआत में आप जीवनसाथी के साथ कोई लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। नए साल में धन से जुड़ी समस्याएं भी समाप्त हो सकती हैं। नौकरी और व्यवसाय दोनों ही दृष्टि से नया साल शुभ है। पदोन्नति के अवसर बनेंगे। भूमि भवन के मामले पक्ष में रहेंगे।

सिंह राशि – ज्योतिष गणना के अनुसार साल 2025 में कई ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे, जिससे सिंह राशि वालों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। जनवरी माह में सिंह राशि के जातकों को अपने करियर से संतुष्टि प्राप्त हो सकती हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होने के योग बनेंगे। सामान्य परिस्थितियों से निकलकर उचित राह बनाने की दिशा में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष से भी कोई सुखद समाचार मिलने का योग बन रहा है। साल की शुरूआत में किसी वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री होगी।

धनु राशि – साल 2025 की शुरुआत में परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। जनवरी माह के मध्य में कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको कामों में गलतियों को अनदेखा करने से बचना होगा। अगर कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो उससे राहत मिल सकती है। जमीन लेने की इच्छा पूरी होगी। परिवार में किसी वस्तु का आगमन होगा। अगर साल 2024 में किसी निवेश को किया था तो नए साल में उसका लाभ पा सकते है। बात लव लाइफ की करें तो वह शानदार होगी। सोलमेट से किसी उपहार की प्राप्ति होगी। आप दोनों के रिश्ते में यदि कोई समस्या आ गई थी तो अब वह दूर होगी।

नया साल मनाने नैनीताल, कैंचीधाम और अल्मोड़ा जाने वाले ध्यान दें


जनवरी में इन चार राशियों की चमक सकती हैं किस्मत, तरक्की के बनेंगे योग, साल 2025 की शुरुआत में परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। जनवरी माह के मध्य में कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको कामों में गलतियों को अनदेखा करने से बचना होगा।

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights