
सुनील कुमार
वंदन-नमन-अभिनंदन बारम्बार करते हैं
मां शारदे को हम प्रणाम करते हैं।
ज्ञान-ध्यान का दीप जला अरदास करते हैं
मां शारदे को हम प्रणाम करते हैं।
Government Advertisement...
सुपथ चलते हम सदा कुपथ का त्याग करते हैं
मां शारदे को हम प्रणाम करते हैं।
दीन-हीन का बनकर बल जनकल्याण करते हैं
मां शारदे को हम प्रणाम करते हैं।
खंडित कभी न हो अपनी एकता
दिल में बस यही अरमान रखते हैं
मां शारदे को हम प्रणाम करते हैं।
पूरे होते सब काम सद जब मां का नाम जपते हैं
मां शारदे को हम प्रणाम करते हैं।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() | From »सुनील कुमारलेखक एवं कविAddress »ग्राम : फुटहा कुआं, निकट पुलिस लाइन, जिला : बहराइच, उत्तर प्रदेश | मो : 6388172360Publisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
|---|








