राजेश राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान से सम्मानित

राजेश राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान से सम्मानित, विद्यार्थियों को हिंदी विषय का खेल-खेल में गतिविधि आधारित शिक्षण करवाते हैं। विषय वस्तु अनुसार शिक्षक सहायक सामग्री का प्रदर्शन करते हैं।

भवानीमंडी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूलिया के शिक्षक राजेश कुमार शर्मा को टीम मन्थन एवं नूतन प्रयास गुजरात(भारत) के द्वारा राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान 2022 से सोमवार को ऑनलाइन सम्मानित किया।उन्हें यह सम्मान टीम मन्थन गुजरात के संस्थापक शैलेशभाई प्रजापति के कर कमलों से प्राप्त हुआ।

शर्मा को यह सम्मान प्राथमिक स्तर पर किए गए नवाचारी शिक्षण से शिक्षा में गुणवत्ता लाने के प्रयास हेतु प्रदान किया गया। शर्मा कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को हिंदी विषय का खेल-खेल में गतिविधि आधारित शिक्षण करवाते हैं। विषय वस्तु अनुसार शिक्षक सहायक सामग्री का प्रदर्शन करते हैं।

बाल गीत, बाल कविताओं से कक्षा कक्षा में वातावरण निर्माण करते हैं। नवाचारी शिक्षक के रूप में शर्मा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें शिक्षाविदों, शिक्षकों, साहित्यकारों से बधाईयां मिल रही है।

उत्तराखंड : लव मैरिज की पहली रात, पत्नी निकली ट्रांस्जेंडर


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

राजेश राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान से सम्मानित, विद्यार्थियों को हिंदी विषय का खेल-खेल में गतिविधि आधारित शिक्षण करवाते हैं। विषय वस्तु अनुसार शिक्षक सहायक सामग्री का प्रदर्शन करते हैं।

उर्फी से पंगा लेने वाली मूस जट्टाना, न्यूड लाइव सेशन पर मचा था बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights