मुकेश बिस्सा को मिला कल्कि गौरव और विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान

मुकेश बिस्सा को मिला कल्कि गौरव और विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान, जैसलमेर जिले के केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल के साहित्यकार शिक्षक और गणित शिक्षक श्री मुकेश बिस्सा को विश्व हिंदी दिवस दस जनवरी पर देश की प्रतिष्ठित…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर के कवि,लेखक और केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल जैसलमेर के गणित शिक्षक श्री मुकेश बिस्सा को ” कल्कि गौरव सम्मान ” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इन्हें शिक्षा,साहित्य और लेखन के क्षेत्र में वर्ष 2022 में अभूतपूर्व सेवा के फलस्वरूप प्रदान किया गया है।

कल्कि गौरव सम्मान कल्कि न्यूज चैनल और कल्कि फाऊंडेशन ट्रस्ट के द्वारा 1 जनवरी 2023 को ऑनलाइन प्रदान किया गया है, जिसके अध्यक्ष श्री वरुण रस्तोगी है। इस विशेष उपलब्धि पर श्री मुकेश बिस्सा के मित्रों और परिवारजनों के बेहद प्रसन्नता जाहिर की है।

जैसलमेर जिले के केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल के साहित्यकार शिक्षक और गणित शिक्षक श्री मुकेश बिस्सा को विश्व हिंदी दिवस दस जनवरी पर देश की प्रतिष्ठित संगम अकादमी,कोटा,राजस्थान द्वारा ” विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान ” से नवाजे जाने पर विद्यालय के सहकर्मियों, मित्रों और परिवारजनों ने बेहद खुशी का इजहार किया है।

ज्ञातव्य है कि श्री मुकेश बिस्सा के अब तक 5 एकल काव्य संग्रह और 7 साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।इसके अलावा देश-विदेश के विभिन्न दैनिक,साप्ताहिक,पाक्षिक व मासिक पत्र-पत्रिकाओं में 500 से अधिक कविताओं और रचनाओं का प्रकाशन हो चुका है।

नेपाल : हवाईअड्डे के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त, 32 शव बरामद, देखें वीडियो


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

मुकेश बिस्सा को मिला कल्कि गौरव और विश्व हिंदी साहित्य रत्न सम्मान, जैसलमेर जिले के केन्द्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल के साहित्यकार शिक्षक और गणित शिक्षक श्री मुकेश बिस्सा को विश्व हिंदी दिवस दस जनवरी पर देश की प्रतिष्ठित...

देश-विदेश और प्रदेशों के प्रमुख पयर्टक और धार्मिक स्थलों से संबंधित समाचार और आलेखों के प्रकाशन से पाठकों के समक्ष जानकारी का आदान-प्रदान किया जाता है। पाठकों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड के चटपटे मसाले और साहित्यकारों की ज्ञान चासनी में साहित्य की जलेबी भी देवभूमि समाचार समाचार पोर्टल में प्रकाशन के फलस्वरूप परोसी जाती है।

50 हजार दो, अग्निवीर बन जाओ, पुलिस ने धर दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights