साहित्य दर्शन ई पत्रिका के फाल्गुन विशेषांक का विमोचन सम्पन्न

साहित्य दर्शन ई पत्रिका के फाल्गुन विशेषांक का विमोचन सम्पन्न… विशेष सानिध्य अतिथियों में युवा कवि साहित्यकार अरुण कुमार गर्ग कवयित्री डॉ. गीता दुबे रही।समारोह की अध्यक्षता डॉ. राजेश कुमार शर्मा …
भवानीमंडी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई भवानीमंडी द्वारा प्रकाशित साहित्य दर्शन ई पत्रिका का ऑनलाइन विमोचन समारोह मंगलवार को सम्पन्न हुआ।
विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि राकेश थावरिया सुप्रसिद्ध गीतकार रहे जिन्होंने पिंक सिटी जयपुर से साहित्य दर्शन ई पत्रिका वर्ष 02 अंक 37 फाल्गुन विशेषांक का ऑनलाइन विमोचन रात 9 बजे किया। मंचासीन अतिथियों में विशिष्ट अतिथि वीर रस के कवि राजेन्द्र आचार्य राजन प्रखर कविराज बकानी,कुलश्रेष्ठ शर्मा युवा कवि रहे।
विशेष सानिध्य अतिथियों में युवा कवि साहित्यकार अरुण कुमार गर्ग कवयित्री डॉ. गीता दुबे रही।समारोह की अध्यक्षता डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने की। फाल्गुन विशेषांक में देश के विभिन्न प्रान्तों के 20 रचनाकारों की श्रेष्ठ रचनाओं का चयन कर प्रकाशित की गई है।
मल्टीकलर में यह विशेषांक बहुत सुन्दर रूप से अलंकृत किया है। अलंकरण का कार्य कुलश्रेष्ठ शर्मा ने किया जिनकी सभी रचनाकारों ने प्रशंसा की। समारोह में अतिथियों ने अपना सारगर्भित उद्बोधन दिया।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।