मुकेश बिस्सा को प्रदान किया गया हिंदी गौरव सम्मान
जैसलमेर के कवि, लेखक और केंद्रीय विद्यालय वायुसेना के गणित शिक्षक को मिला "हिंदी गौरव सम्मान"

बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति (अंतरराष्ट्रीय) द्वारा राष्ट्रवाणी हिंदी में काव्य सृजन एंव हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के विशिष्ट अवदान हेतु हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत जैसलमेर शहर के साहित्यकार, कवि और केंद्रीय विद्यालय वायुसेना के गणित शिक्षक श्री मुकेश बिस्सा को बुलंदी संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी एंव संरक्षक पंकज शर्मा द्वारा हिंदी गौरव सम्मान प्रदान किया गयाl
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष बुलंदी संस्था ने हिंदी के प्रचार -प्रसार हेतु 207 घण्टे का अनवरत कार्यक्रम आयोजित करवाया था l जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज भी किया गया है।
इसी वर्ष 21 अगस्त 2022 से 5 सिंतम्बर 2022तक अनवरत 370 घण्टे का अंतरराष्ट्रीय वर्च्युअल कवि सम्मेलन करवाया है जिसमे दुनिया भर के 45 देशों के हिंदी कवियो ने सहभागिता की,जिसमे श्री मुकेश बिस्सा ने 21सितंबर को काव्य पाठ किया ,जिसे विश्व रिकॉर्ड के रूप मे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा l
बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती है l जो कि सहित्य जगत में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध संस्थाओ में से है l