रचनाकार भुवन बिष्ट फणीश्वरनाथ रेणु साहित्य सम्मान से सम्मानित

इस समाचार को सुनें...

भुवन बिष्ट के जीवन एक संघर्ष हिन्दी काव्य संग्रह, निकल रै प्रभातफेरी बाल कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं…

रानीखेत। विकासखण्ड ताड़ीखेत के मौना निवासी रचनाकार लेखक भुवन बिष्ट को राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान हरियाणा द्वारा निरन्तर लेखन के लिए फणीश्वरनाथ रेणु साहित्य सम्मान व हिन्दी साहित्य सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान हरियाणा द्वारा विभिन्न राज्यों के रचनाकारों को आंचलिक भाषा में निरन्तर लेखन के लिए सम्मान पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में रचनाकार भुवन बिष्ट को भी आंचलिक भाषा कुमाऊनी में निरन्तर लेखन के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया है। इससे पूर्व अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा भी भुवन बिष्ट को सम्मानित किया जा चुका है।

इससे पूर्व विश्व रचनाकार मंच नई दिल्ली द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान, काव्य रंगोली हिन्दी साहित्यिक संस्था द्वारा साहित्य भूषण सम्मान, साहित्य साधक सम्मान, वागेश्वरी पुंज अलंकरण सम्मान,सर्व भाषा ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा गिरीश तिवारी गिर्दा साहित्य सम्मान, आंचलिक साहित्य सारथी सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

भुवन बिष्ट के जीवन एक संघर्ष हिन्दी काव्य संग्रह, निकल रै प्रभातफेरी बाल कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं जबकि हिन्दी बाल कविता काव्य संग्रह ,हिन्दी कविता संग्रह, वंदना एंव कुमाऊनी कविता संग्रह, महान देवभूमि (हिन्दी) लेख संग्रह प्रकाशन प्रतिक्षारत हैं। रचनाकार लेखक भुवन बिष्ट प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर हिन्दी एंव आंचलिक भाषा कुमाऊनी में लेखन, पत्रकारिता कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights