उन्मुक्त गगन उन्मुक्त शिक्षा

इस समाचार को सुनें...

उन्मुक्त गगन उन्मुक्त शिक्षा, प्रत्येक शनिवार को अब से हम, बिन बस्ते के स्कूल आएंगे, फिर भी ज्ञान भरपूर पाएंगे, मस्ती मस्ती में ही बहुत कुछ सीख जाएंगे! गिनती पहाड़ा एबीसीडी, नई नई गतिविधि बहुत सी। छपरा (बिहार) से नवाब मंजूर की कलम से…

उन्मुक्त गगन उन्मुक्त शिक्षा, प्रत्येक शनिवार को अब से हम, बिन बस्ते के स्कूल आएंगे, फिर भी ज्ञान भरपूर पाएंगे, मस्ती मस्ती में ही बहुत कुछ सीख जाएंगे! गिनती पहाड़ा एबीसीडी, नई नई गतिविधि बहुत सी। छपरा (बिहार) से नवाब मंजूर की कलम से...

प्रत्येक शनिवार को अब से हम
बिन बस्ते के स्कूल आएंगे
फिर भी ज्ञान भरपूर पाएंगे
मस्ती मस्ती में ही
बहुत कुछ सीख जाएंगे!

गिनती पहाड़ा एबीसीडी
नई नई गतिविधि बहुत सी!

चरखा कभी चलाएंगे
तो कभी
पवन चक्की से उत्पन्न बिजली का
राज जान पाएंगे!

खेल खेल में ही सौरमंडल, ग्रह और
ग्रहणों के राज फाश करेंगे!

कभी बनकर व्यापारी
रखेंगे आय व्यय पर नज़र!
तो कभी
तराजू की डंडी मार हेरा-फेरी
भी जानेंगे
कम तौलने वालों बचके जाओगे अब किधर?

कभी
अपने मन की गीत सुनाएंगे
कहेंगे कहानियां
सुनेंगे बापू के संदेश !
महसूस करेंगे हल्का फुल्का
धमा-चौकड़ी खूब मचाएंगे।

उछल उछल कर
फिसल फिसलकर
कभी प्राणायाम , योगासन कर
तन मन स्वस्थ बनाएंगे!

सोमवार को तरोताजा हो
बस्ते संग स्कूल आएंगे ‌
समझ समझकर पढ़ेंगे जब
कामयाब हम भी हो जाएंगे!

देश दुनिया में अपना भी नाम होगा
तो सोचो, अपने माता-पिता को
कितना अच्छा लगेगा?


देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। देवभूमि समाचार में हर श्रेणी के समाचारों का प्रकाशन किया जाता है। पाठकों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड के चटपटे मसाले और साहित्यकारों की ज्ञान चासनी में साहित्य की जलेबी भी देवभूमि समाचार समाचार पोर्टल में प्रकाशन के फलस्वरूप परोसी जाती है।

यदि आप भी देवभूमि समाचार से जुड़ना चाहें तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें और देवभूमि समाचार के साथ जुड़कर अपनी रचनायें भेज सकते हैं।

हमसे जुड़ें (Click Here)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights