कविता : भारत के तीन फूल

भारत के तीन फूल… बरसों रहा भारत, गुलामी की जंजीरों में। खून के आंसू बहाए हैं, बड़े-बड़े सूरमाओं ने आजादी के लिए अपने प्राण गंवाए हैं। दुश्मन को अनदेखा ना करें सतर्कता जरूरी है। न जाने कब यह डाल दे… ✍️ राही शर्मा

भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव,
भारत की आजादी के लिए
शहीद हुए थे ये तीन फूल।
खूब धूल चटाई थी अंग्रेजों को
हंसते हुए फांसी पर चढ़ गए थे
थे तीनों झूल।
हम कभी न पायेंगे भूल
ये मेरे भारत के तीन फूल।।

ये भारत के लाडले इंकलाब
जिंदाबाद का नारा लगाते थे।
छोटे-बड़े हर युवा दिलों में
मातृभूमि के लिए प्रेम रस
जगाते थे।
अंग्रेजी हुकूमत ने खूब चुभाए थे
इनके हृदय में शूल।
हम कभी ना पाएंगे भूल
ये मेरे भारत के तीन फूल।।

इसे भी पढ़ें : युवतियों के सामने सुपर बाइक से स्टंट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार…

ये भारत के दीवाने
सारे सुख छोड़ निकले थे।
घर से मस्ताने।
इन्हें अंग्रेजी हुकूमत
सुहाती नहीं थी।
अपनी मातृभूमि को
देख बंधनों में।
इनके खून में उबाल आती थी
इनके नजरों ने पहचान लिया था।
ए गोरे हैं पेड़ बबूल।
ये मेरे भारत के तीन फूल।।

इसे भी पढ़ें : कर्णप्रयाग में आई दरारों से चिंतित शहर के लोग

बरसों रहा भारत
गुलामी की जंजीरों में।
खून के आंसू बहाए हैं
बड़े-बड़े सूरमाओं ने
आजादी के लिए
अपने प्राण गंवाए हैं।
दुश्मन को अनदेखा
ना करें सतर्कता जरूरी है।
न जाने कब यह डाल दे
हमारी आंखों में धूल।
ये मेरे भारत के तीन फूल।।

इसे भी पढ़ें : हुआ खुलासा तो चौंक पड़े सभी, 7वीं की छात्रा तीन महीने की प्रेग्नेंट

तीनों योद्धाओं की कुर्बानी
बेकार नहीं जाएंगे।
जब तक रहेगी सृष्टि
जन-जन इनके गुण गाएंगे।
ये तेज पुंज हमें जगाने
आए थे।
ज्योति मार्ग दिखाने आए थे
थे यह भारत के मजबूत चट्टान
मजबूत पुल।
ये मेरे भारत के तीन फूल।
हम कभी ना पाएंगे भूल
ये मेरे भारत के तीन फूल।।


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

भारत के तीन फूल... बरसों रहा भारत, गुलामी की जंजीरों में। खून के आंसू बहाए हैं, बड़े-बड़े सूरमाओं ने आजादी के लिए अपने प्राण गंवाए हैं। दुश्मन को अनदेखा ना करें सतर्कता जरूरी है। न जाने कब यह डाल दे... ✍️ राही शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights