सड़क के किनारे एक महिला का शव से मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

अर्जून केशरी कि रिपोर्ट

डोभी, गया। बेहोशी हालात में एक महिला का शव मिलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप। घटना डोभी थाना क्षेत्र के अमारूत बड़की पोखर के समीप का है।मिली जानकारी के अनुसार डोभी थाना क्षेत्र के अमारूत बड़की पोखर दादपुर नहर जाने वाली सड़क में सड़क के किनारे एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डोभी थाना को दिया।

प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पीड़ित महिला के परिजनों को दे दिया गया है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त महिला को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहोशी की हालत में ही ऑक्सीजन लगाकर बेहतर इलाज हेतु गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल को रेफर कर दिया।

झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की निवासी अनिल यादव की28 वर्षीय पत्नी बेली देवी के रूप में की गई है। उक्त महिला के दो बच्चे भी बताए जाते हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पीड़ित महिला के परिजनों को दे दिया गया है। पुलिस अभिरक्षा में महिला का इलाज करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights