शादी वाले घर में लगी आग, सपना हुआ मिनटों में खाक

पीड़ित को मुआवज़ा दिलाने के लिए आगे आए प्रमुख व भाजपा नेता

संवाददाता, अशोक शर्मा

गया, बिहार। गया जिला के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हूबार के सलैया गांव में अंबिका पासवान जी के घर में अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इसी दरमियान घर के बगल में बांधे हुए दो मवेशी भी बुरी तरह से झुलस गए।

सूचना पाते ही स्पॉट पर डुमरिया प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार पाठक जायजा लेने पहुँचे तो देखा के बैल बुरी तरह से झुलस गया है। जो ज़िंदगी और मौत के बीच छटपटा रहा था। उन्हों ने बैल की पुष्टि किया के सलैया गॉव के ही पीडीएस दुकानदार गणेश पासवान जी का है। जिस घर में आग लगा है उस घर में दो-चार दिन बाद शादी थी।

इस दरमियान घर के मालिक अंबिका पासवान शादी के लिए बहुत सा व्यवस्था करके रखे थे ।जो जलकर खाक हो गया। शादी की व्यवस्था के लिए अंबिका पासवान जी के दामाद चंदन पासवान ₹20000 लेकर आए थे। उसी घर में फुल पैंट में टांगे हुए थे। वह भी जलकर राख हो गया।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार गुप्ता,पंचायत समिति सदस्य अजय पासवान, भाजपा मंडल महामंत्री विजय कुमार सिंह,राजद नेता संतन यादव,महुड़ी के उप मुखिया बबलू जी,पूर्व पंचायत समिति सुरेश पासवान, बीतल पासवान,राजेंद्र पासवान,वार्ड सदस्य संदीप कुमार आदि मौजूद ने पीड़ित परिवार से मिलकर आर्थिक रूप से स्थानिय अंचलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई।

इस दरमियान प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार गुप्ता एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार पाठक ने डुमरिया सीईओ से बात कर शीघ्र उचित मुआवजा दिलाने की बात कही है। बतादें की जिस घर में कई वर्षों से एक बेटी की शादी के लिए जहेज़ का सामान वर्षों की मेहनत से बेटी के पिता ने जमा किया था। वह मिनटों में सपना से लेकर समान जलकर खाक हो गया।


¤  प्रकाशन परिचय  ¤

Devbhoomi
From »

अशोक शर्मा

देवभूमि ब्यूरो चीफ, गया

Address »
बाराचट्टी, गया, बिहार

Publisher »
देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights