आपकी आवाज़

आज भी मनाया गया राज्य स्थापना दिवस, क्या कहा सीएम ने

मीडिया को नारद मुनि की संज्ञा दी और कहा, मीडिया से सीखने को मिलता है

आज भी मनाया गया राज्य स्थापना दिवस, क्या कहा सीएम ने… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन किया।

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस 2022, जो कि 9 नवम्बर 2022 को हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसका एक भाग आज विकास पुस्तिका का विमोचन करते हुये मनाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने जनता के लिए बनाई गयी एप और इंटरनेट के माध्यम से चलित सेवाओं का ब्यौरा दिया और कहा कि जिस कार्य को जनता के हित में सुगम बनाया गया है, उसका फायदा जरूर लें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली पर विचार रखे और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 से 10 वर्षों में उत्तराखण्ड हमारे देश का परिपूर्ण और सम्पन्न प्रदेश होगा।

हालांकि, सीएम साहब ने बताया कि यह समारोह, यह विमोचन और यह कार्यक्रम खासकर मीडिया के बंधुओं की व्यस्तता को देखते हुये आज मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि मीडियाकर्मियों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

अपने व्याख्यान के दौरान एक चुटकी लेते हुये मुख्यमंत्री ने मीडिया की तुलना नारद मुनि से की है और यह भी कहा कि मीडिया हमारे लोकतंत्र का एक स्तंभ है। जितना बल न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका का है, उतना ही बल मीडिया का भी है। हम सभी को एक साथ चलने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने और क्या-क्या कहा, देखें वीडियो…

विकास पुस्तिका ‘‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का“ का विमोचन

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights