कृषि विभाग के सचिव एवं जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
अंजनिया ताड में करीब 15 एकड़ में लहराते लेमन ग्रास फसल को कृषि विभाग के सचिव एवं जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

कृषि विभाग के सचिव एवं जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, इस दौरान किसान मंजू देवी से फसल के बारे में पूर्ण जानकारी ली और साथ में मौजूद रहे, पढ़ें गया, बिहार से देवभूमि समाचार के वरिष्ठ संवाददाता अर्जुन केशरी की रिपोर्ट-
गया, बिहार। गया जिला के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत जयगीर पंचायत के अंजनिया ताड में गुरुवार को करीब 15 एकड़ में लहलहा रहे लेमन ग्रास का फसल कृषि विभाग के सचिव एवं जिला पदाधिकारी डॉ एस एम त्याग राजन ने निरीक्षण किया।
इस दौरान किसान मंजू देवी से फसल के बारे में पूर्ण जानकारी ली और साथ में मौजूद रहे कृषि पदाधिकारी से भी इस क्षेत्र में विकास के साथ लोगों को जागरूक करने को कहा ताकि जहां पानी की कमी हो वहां धान गेहूं आदि फसलों की जगह किसान लेमन ग्रास लगा कर अपनी जीविका चला सके।
गौर तलब है कि सरकार तथा कई संस्थाओं ने कृषि संबधित विकास के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं जिससे लोग आत्म निर्भर बन सके।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
देवभूमि समाचार की टीम के द्वारा देश-प्रदेश की सूचना और जानकारियों का भी प्रसारण किया जाता है, जिससे कि नई-नई जानकारियां और सूचनाओं से पाठकों को लाभ मिले। देवभूमि समाचार समाचार पोर्टल में हर प्रकार के फीचरों का प्रकाशन किया जाता है। जिसमें महिला, पुरूष, टैक्नोलॉजी, व्यवसाय, जॉब अलर्ट और धर्म-कर्म और त्यौहारों से संबंधित आलेख भी प्रकाशित किये जाते हैं।
यदि आप भी देवभूमि समाचार से जुड़ना चाहें तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें और देवभूमि समाचार के साथ जुड़कर अपनी रचनायें भेज सकते हैं।