कविता : देखो तो जमाना कितना बेईमान हो गया

कविता : देखो तो जमाना कितना बेईमान हो गया, देखकर इंसान को रब भी परेशान हो गया, इंसान का मान सम्मान कहीं खो गया, उसने तो रहने को बनाई थी एक धरती। पढ़ें मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से रचनाकार बंजारा महेश राठौर सोनू की कलम से…
देखो तो जमाना कितना बेईमान हो गया
लोग धोखा देकर सोचते हैं काम हो गया
मानो सच्चाई का अब कोई काम नहीं रहा
झूठ बोलने वालों का ऊंचा नाम हो गया
देखो तो जमाना कितना बेईमान हो गया
देखकर इंसान को रब भी परेशान हो गया
इंसान का मान सम्मान कहीं खो गया
उसने तो रहने को बनाई थी एक धरती
अब कहीं भारत कही पाकिस्तान हो गया
देखो तो जमाना कितना बेईमान हो गया
धरती माता का आंचल लहूलुहान हो गया
गोद में उसकी इंसान हिंदू मुसलमा हो गया
और कितना लिखे राठौर धर्म के बारे में
इंसान का धर्म पता नहीं कहां खो गया
देखो तो जमाना कितना बेईमान हो गया,
देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
देश-विदेश और प्रदेशों के प्रमुख पयर्टक और धार्मिक स्थलों से संबंधित समाचार और आलेखों के प्रकाशन से पाठकों के समक्ष जानकारी का आदान-प्रदान किया जाता है। पाठकों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड के चटपटे मसाले और साहित्यकारों की ज्ञान चासनी में साहित्य की जलेबी भी देवभूमि समाचार पोर्टल में प्रकाशन के फलस्वरूप परोसी जाती है। महिला, पुरूष से भी प्रकाशित किये जाते हैं।
यदि आप भी देवभूमि समाचार से जुड़ना चाहें तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें और देवभूमि समाचार के साथ जुड़कर अपनी रचनायें भेज सकते हैं।