साहित्य लहर

कविता : इस नये साल में

कविता : इस नये साल में, मुर्गी बिना अंडा न हो टीचर बिना डंडा न हो। मछली बिना पानी न हो राजा बिना रानी न हो। भोजन बिना तेल न हो यात्री बिना रेल न‌‌ हो। आटा बिना चोकर न हो सर्कस बिना जोकर न हो। सब्जी बिना नमक न हो वर्तन बिना चमक न हो। #आशीष तिवारी निर्मल, लालगांव, रीवा

विद्यार्थी बिना शिक्षा न हो भिखारी बिना भिक्षा न हो।
कोई युवा बेरोजगार न हो पल-पल होते भ्रष्टाचार न हो।
नारी पर कोई अत्याचार न हो जिससे वो असहाय लाचार न हो।
मंहगाई की बिल्कुल मार न हो जिसका कोई जिम्मेदार न हो।

बिजली बिल अतिभार न हो किसान बेचारा लचार न हो।
कोई भी घर बिना टीन न हो संपेरा बिना बीन न हो।
डाक्टर बिना आला न हो माली बिना माला न हो।
घर बिना ताला न हो दामाद बिना साला न हो।

मुर्गी बिना अंडा न हो टीचर बिना डंडा न हो।
मछली बिना पानी न हो राजा बिना रानी न हो।
भोजन बिना तेल न हो यात्री बिना रेल न‌‌ हो।
आटा बिना चोकर न हो सर्कस बिना जोकर न हो।

सब्जी बिना नमक न हो वर्तन बिना चमक न हो।
टीवी बिना पिक्चर न हो कोहली बिना सिक्सर न हो।
गाड़ी बिना तेल न हो टंकी बिना पेट्रोल न हो।
घोड़ा बिना नाल न हो सिर बिना बाल न हो।

मंत्री बिना गाड़ी न हो बीवी बिना साड़ी न हो।
दफ्तर बिना फोन न हो बैंक बिना लोन न हो।
बे-स्वाद कोई खाना न हो पुलिस बिना थाना न हो।
दीपक बिना तेल न हो कैदी बिना जेल न‌ हो।

मुकदमा बिना फाईल न हो सिम बिना मोबाइल न हो।

अटल जी के जन्मदिवस पर लेखक गांव में ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन


कविता : इस नये साल में, मुर्गी बिना अंडा न हो टीचर बिना डंडा न हो। मछली बिना पानी न हो राजा बिना रानी न हो। भोजन बिना तेल न हो यात्री बिना रेल न‌‌ हो। आटा बिना चोकर न हो सर्कस बिना जोकर न हो। सब्जी बिना नमक न हो वर्तन बिना चमक न हो। #आशीष तिवारी निर्मल, लालगांव, रीवा

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights