कविता : बच्चों के चाचा नेहरू सबको याद आते हैं

कविता : बच्चों के चाचा नेहरू सबको याद आते हैं, बाल दिवस के दिन बच्चे कितने उत्साहित होते हैं। भवानीमंडी, जिला- झालावाड (राजस्थान) से कवि, साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा “पुरोहित” की कलम से…

कविता : बच्चों के चाचा नेहरू सबको याद आते हैं, बाल दिवस के दिन बच्चे कितने उत्साहित होते हैं। भवानीमंडी, जिला- झालावाड (राजस्थान) से कवि, साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" की कलम से...

बच्चों के चाचा नेहरू सबको याद आते हैं।
बाल दिवस के दिन बच्चे कितने उत्साहित होते हैं।।
अचकन पर लाल गुलाब चाचा नेहरू लगाते थे।
बच्चों से खुश होकर मिलते और उपहार देते थे।

शांति अमन का सबको सन्देश नेहरू चाचा देते हैं।
डिस्कवरी ऑफ इंडिया में भारत की महिमा गाते हैं।।
सीधे सादे भोले प्यारे बच्चे इनको अच्छे लगते हैं।
चाचा नेहरू की बगिया में सुंदर सुमन खिलते हैं।।

तरह तरह की मीठी बातें बच्चे ही बतियाते हैं।
रसगुल्ले मिठाई जलेबी रसभरी ये खाते हैं।।
चौदह नवम्बर के दिन हम चाचा का जन्मदिन मनाते हैं।
विद्यालय को खूब सजाते गीत कविता गाते हैं।

स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी चाचा नेहरू को नमन करते हैं।
एकता में रहकर खुशियां मिलजुल कर सभी मनाते हैं।।
संकल्प करें इन मासूमों को बाल श्रम नहीं कराएंगे।
अपने बच्चों को पढ़ा लिखाकर सबका सम्मान बढ़ाएंगे।।

जिधर मोड़ो उधर ये बच्चे मुड़ जाते हैं।
सुसंस्कारों को इन्हें सिखाकर भारत का मान बढ़ाएंगे।


हमारे बारे में…

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। देवभूमि समाचार में हर श्रेणी के समाचारों का प्रकाशन किया जाता है। जिसमें मुख्य रूप से सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, राजनैतिक, समसामयिक और अपराधिक समाचारों को प्रकाशित किया जाता है।

यदि आप भी देवभूमि समाचार से जुड़ना चाहें तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें और देवभूमि समाचार के साथ जुड़कर अपनी रचनायें भेज सकते हैं।

हमसे जुड़ें (Click Here)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights