हथियारबंद बदमाशों की दिनदहाड़े वारदात से फैली दहशत, वीडियो वायरल

हथियारबंद बदमाशों की दिनदहाड़े वारदात से फैली दहशत, वीडियो वायरल, पुलिस का कहना है कि एक बदमाश बाइक से उतरकर घर के बाहर बैठी महिला के पास पहुंचा। उसने हथियार दिखाकर महिला को डराया और…
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में घर के बाहर बैठी महिला को हथियारबंद बदमाश ने दिनदहाड़े लूट लिया। इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत और डर फैल गया है। लूट की वारदात का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं।
लोनी इलाके में महिला और उसके बच्चे घर के बाहर धूप में बैठे थे, उसी दौरान बेखौफ बदमाश हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, थाना लोनी के तहत अंकुर विहार चौकी क्षेत्र में गोकुलधाम सोसायटी के बाहर एक महिला धूप में बैठी हुई थी, तभी अचानक बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश मौके पर पहुंचे।
पुलिस का कहना है कि एक बदमाश बाइक से उतरकर घर के बाहर बैठी महिला के पास पहुंचा। उसने हथियार दिखाकर महिला को डराया और लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। यह घटना 12:30 बजे की है। बदमाश महिला से चैन और मोबाइल लूट ले गए हैं। दिनदहाड़े हथियार के बल पर घर के बाहर से महिला के साथ हुई लूट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
महिला के परिजन ने लूट की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने महिला के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय लोग डरे हुए हैं।
हथियारबंद बदमाशों की दिनदहाड़े वारदात से फैली दहशत, वीडियो वायरल pic.twitter.com/cVWk8B23SB
— देवभूमि समाचार (@devsamachar) December 12, 2022
पति अश्लील फिल्म दिखाकर पत्नी से करता है डिमांड, SSP से शिकायत
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।