हरियाला सावन आया रे

सुनील कुमार
हरियाला सावन आया रे
संग अपने खुशियां लाया रे
देख प्रकृति की छटा निराली
तन-मन मेरा हर्षाया रे
हरियाला सावन आया रे।
बागों में देखो पड़ गए झूले
गाएं सखियां खुशी से झूमें
देख उन्हें मन मेरा ललचाया रे
हरियाला सावन आया रे।
धरती ने ओढ़ी धानी चूनर
अम्बर ने अमृत बरसाया रे
हरियाला सावन आया रे।
हाथ में मेहंदी बालों में गजरा
पैरों में महावर सजाया रे
हरियाला सावन आया रे।
शिव भोले का पूजन कर
अखंड सौभाग्य सुख पाया रे
हरियाला सावन आया रे।
¤ प्रकाशन परिचय ¤
![]() |
From »सुनील कुमारलेखक एवं कविAddress »ग्राम : फुटहा कुआं, निकट पुलिस लाइन, जिला : बहराइच, उत्तर प्रदेश | मो : 6388172360Publisher »देवभूमि समाचार, देहरादून (उत्तराखण्ड) |
---|