डॉ. निक्की शर्मा मिसेस इंडिया 2022 की सेकेंड रनर अप

मुम्बई को कर्मभूमि बनाकर अपना सपना साकार कर, बिहार का नाम किया गौरवान्वित

नई दिल्ली। लवी स्टाइल प्रोडक्शन एंड मॉडलिंग सर्विस द्वारा सरिता बिहार,दिल्ली में आयोजित वर्चुवल मिसेस इंडिया 2022 (ब्यूटी विथ ब्रेन) क्राउन सेरेमनी में बिहार की बेटी व प्रसिद्ध लेखिका डॉ. निक्की शर्मा,रश्मि मिसेस इंडिया 2022 सेकेंड रनर अप रहीं। डॉ.निक्की शर्मा को मिसेस इंडिया पूजा निगम (बेंगळूरू) व लवि राज ने ताज व सैश पहनाया।

भागलपुर बिहार से ताल्लुक रखने वाली डॉ .निक्की शर्मा ने महानगर मुंबई को कर्मभूमि बनाया। मुम्बई में पति के व्यवसाय में सहयोग करने के साथ -साथ लेखन व साहित्य सृजन को गति प्रदान की।इतना ही नही सामाजिक सरोकारों में बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ,स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण जागरूकता ,नीम,पीपल,तुलसी,अभियान में अपनी महती भूमिका अदा कर रही है।

समाजसेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में अपनी महती भूमिका निभाते हुवे मिसेस इंडिया 2022 रनर अप का खि़ताब अपने नाम कर अपने परिवार का नाम तो रोशन किया ही है साथ साथ बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।डॉ शर्मा को साहित्य लेखन व सामाजिक सरोकारों के लिए अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

इस अवसर पर मिसेस इंडिया सेंकेड रनर अप डॉ निक्की शर्मा ने बताया कि घर की जिम्मेदारियों में से थोड़ा समय निकाल कर खुद के लिए थोड़ा समय जरूर दें और अपने पंखों को उड़ान दें। उम्र की कोई सीमा नहीं है सपने किसी भी उम्र में पूरे किए जा सकते हैं, जरूरत है खुद के हिम्मत और अपनो के साथ की।

डॉ शर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने पति अभय शर्मा व परिवार और शुभचिंतकों क़ो दिया । यूनाइटेड किंगडम की नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं सेलिब्रिटी गेस्ट मिसेस इंडिया पूजा निगम व इवेंट ऑर्गनाइजर मॉडल लवि राज ने बताया कि मिसेस इंडिया के इस प्रतियोगिता में गोरखपुर की डॉ रागिनी पाण्डेय मिसेस इंडिया 2022 की विजेता बनी , व उपविजेता डॉ हर्ष प्रभा, सेकेंड रनर अप डॉ निक्की शर्मा रही।

इन सभी विजेताओं को धराधाम प्रमुख सौरभ पाण्डेय , धराधाम के इंटरनेशनल निदेशक डॉ. सूर्य प्रकाश पाण्डेय,सी.ई.ओ. डॉ.प्रेम प्रकाश ,धरा गवर्नर डॉ. शम्भू पवार, डॉ. सुनीता खोकर (राजस्थान), सहित बड़ी संख्या में परिजनों व शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुवे शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights