अपराधउत्तर प्रदेश

बाथरूम में मिली नौ वर्षीय बालक की लाश, चाची पर गंभीर आरोप

बाथरूम में मिली नौ वर्षीय बालक की लाश, चाची पर गंभीर आरोप, उन्हें लगा कि बेटा गली के दोस्तों के साथ चला गया होगा। शाम करीब चार बजे ताऊ का बेटा विशाल फिर से छत पर देखने गया। छत पर वीर सिंह का बाथरूम है। उसका दरवाजा आधा खुला था। बाथरूम में उसे आरव के पैर दिखाई दिए। 

आगरा। आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के प्रेम नगर में शनिवार की दोपहर घर की छत पर पतंग उड़ा रहे नौ साल के बालक आरव का शव बाथरूम में पड़ा मिला। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण करंट लगना आया है। मगर, बाथरूम में बिजली का बोर्ड नहीं था। पिता ने भाई की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है।

पूजा वाली गली, प्रेमनगर निवासी घर के रमेश भूतल पर रहते हैं, जबकि पहली मंजिल पर छोटे भाई वीर सिंह का परिवार रहता है। रमेश ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उनका इकलौता बेटा आरव छत पर पतंग उड़ाने गया था। काफी देर बाद भी नहीं लौटा। इस पर पत्नी और बेटी देखने गए। मगर, आरव उन्हें नहीं मिला। पूछने पर भाई की पत्नी ने जानकारी से इन्कार किया।

उन्हें लगा कि बेटा गली के दोस्तों के साथ चला गया होगा। शाम करीब चार बजे ताऊ का बेटा विशाल फिर से छत पर देखने गया। छत पर वीर सिंह का बाथरूम है। उसका दरवाजा आधा खुला था। बाथरूम में उसे आरव के पैर दिखाई दिए। वह अंदर गया तो आरव दीवार के सहारे फर्श पर बैठने वाली अवस्था में पड़ा था। वह चीखने लगा, उसकी चीख सुनकर वह लोग आरव को अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

जूना अखाड़े के संत हरिद्वार के फ्लैट में फंदे से लटके मिले


बाथरूम में मिली नौ वर्षीय बालक की लाश, चाची पर गंभीर आरोप, उन्हें लगा कि बेटा गली के दोस्तों के साथ चला गया होगा। शाम करीब चार बजे ताऊ का बेटा विशाल फिर से छत पर देखने गया। छत पर वीर सिंह का बाथरूम है। उसका दरवाजा आधा खुला था। बाथरूम में उसे आरव के पैर दिखाई दिए। 

Devbhoomi Samachar

देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Verified by MonsterInsights