बेटी हुयी पैदा, ससुराल वालों ने की बेरहमी से पिटाई, महिला की मौत

बेटी हुयी पैदा, ससुराल वालों ने की बेरहमी से पिटाई, महिला की मौत, महिला के परिजनों का आरोप है कि जितेंद्र बार-बार दूसरी शादी करने का धमकी देता और दहेज की मांग करता रहता था। इस सबसे स्वराज बीमार रहने लगी थी।

राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। दहेज के लिए और बेटी पैदा होने नाराज होकर पति और सास-ससुर ने महिला को इतना मारा-पीटा कि महिला की जान ही चली गई। इसके बाद महिला के परिजनों ने थाने में ससुराल वालों को खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मामला भीम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, साल 2013 में चित्तौड़ के बेगूं के रहने वाले राजेंद्र सिंह की बेटी स्वराज कंवर का विवाह भीम के रहने वाले जितेंद्र सिंह भल्ला से हुआ था। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चल रहा था। फिर स्वराज कंवर को जितेंद्र से दो बेटियां हुईं। इस कारण से पति, सास और ससुर स्वराज को परेशान करने लगे। साथ ही दहेज के लिए भी परेशान करने लगे। ऐसा करीब चार महीने तक चलता रहा। इस दौरान स्वराज के साथ पति जितेंद्र मारपीट की भी करने लगा।

महिला के परिजनों का आरोप है कि जितेंद्र बार-बार दूसरी शादी करने का धमकी देता और दहेज की मांग करता रहता था। इस सबसे स्वराज बीमार रहने लगी थी। एक दिन जितेंद्र ने दोनों बेटियों को खाना तक नहीं दिया। वहीं, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि स्वराज की सास ने उसे कुकर से पीट दिया था।

इससे उसका सिर फट गया और इलाज घर पर ही रखकर किया गया। फिर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद स्वराज को पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान स्वराज ने दम तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष का ये भी आरोप है कि उसका पति नर्सिंगकर्मी है। उसे बचाने के लिए नर्सिंग संगठन सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल, पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

हिना खान का पब्लिसिटी षड़यंत्र : न बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया, न ब्रेकअप हुआ


हुस्न का जाल और हनीट्रैप की साजिश, यू-ट्यूबर नामरा कादिर गिरफ्तार


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

बेटी हुयी पैदा, ससुराल वालों ने की बेरहमी से पिटाई, महिला की मौत, महिला के परिजनों का आरोप है कि जितेंद्र बार-बार दूसरी शादी करने का धमकी देता और दहेज की मांग करता रहता था। इस सबसे स्वराज बीमार रहने लगी थी।

पुलिस के वाहनों से पुलिसकर्मियों ने ही चुराया 250 लीटर डीजल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights