- तीन साल में महंगाई 16 प्रतिशत बढ़ी, कर्मचारियों का डीए सिर्फ 3 प्रतिशत
- महंगाई की मार से परेशान कर्मचारी, सरकार की नीतियों पर सवाल
- बाजार भावों पर नियंत्रण करे सरकार, जनता को राहत देने की मांग
- महंगाई बढ़ती रही, कर्मचारियों के साथ न्याय कब होगा?
सुनील कुमार माथुर
जोधपुर, राजस्थान
देश में महंगाई जिस तरह से बढ़ रही है, उसने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, लेकिन हमारी सरकार व जनप्रतिनिधि मौन धारण कर चुप्पी साधे बैठे हैं। यह कैसी विडंबना है? महंगाई हर रोज द्रौपदी के चीर की भांति बढ़ती ही जा रही है और जनता-जनार्दन नींबू की तरह निचोड़ी जा रही है। अपने आप को लोक कल्याणकारी कही जाने वाली सरकार कर्मचारियों के साथ छलावा कर रही है।
महंगाई पिछले तीन सालों में 16 प्रतिशत बढ़ गई है और सरकार ने कर्मचारियों का डीए मात्र 3 प्रतिशत ही बढ़ाया है। यह कहां का न्याय है? जनप्रतिनिधि व सत्ता में बैठे लोग ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे हैं। सरकारी योजनाओं की रकम की बंदरबांट कर रहे हैं। लाखों-करोड़ों के आए दिन घोटाले हो रहे हैं और सजा के नाम पर मात्र निलंबित किया जा रहा है। यह छलावा कब तक चलेगा? अतः सरकार बाजार भावों पर तत्काल नियंत्रण करे और पिछले तीन सालों में जितनी महंगाई बढ़ी है, उसे कम करके जनता-जनार्दन को महंगाई से राहत दिलाए।
महंगाई की मार, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, डीए में बढ़ोतरी, महंगाई और सरकारी कर्मचारी, भारत में बढ़ती महंगाई, महंगाई से जनता परेशान, महंगाई पर सरकार की जिम्मेदारी, बाजार भाव नियंत्रण, कर्मचारियों के साथ छलावा, सुनील कुमार माथुर



1 thought on “महंगाई की मार: कर्मचारियों के साथ सरकार का छलावा”