भुवन बिष्ट को मातृभाषा संवर्द्धक सम्मान 2022

(देवभूमि समाचार)

रानीखेत। अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर मातृभाषा में निरन्तर लेखन के लिए विकास खण्ड ताड़ीखेत के मौना, रानीखेत निवासी लेखक रचनाकार भुवन बिष्ट को दि ग्राम टुडे समाचार पत्र प्रकाशन समूह व अभिव्यक्ति साहित्यिक संस्था द्वारा मातृभाषा संवर्द्धक सम्मान 2022 प्रदान किया गया है।

दि ग्राम टुडे समाचार पत्र प्रकाशन के समूह संपादक शिवेश्वर दत्त पाण्डेय व अभिव्यक्ति के संपादक डा. अनिल शर्मा की ओर से सम्मान पत्र ई माध्यम से प्रदान किया गया है। लेखक रचनाकार भुवन बिष्ट हिन्दी व कुमाउनी में निरन्तर लेखन कर रहे हैं। इससे पूर्व भी अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा भुवन को सम्मानित किया जा चुका है।

भुवन बिष्ट के अनेक साझा काव्य संग्रहों में रचनाओं सहित हिन्दी कविता संग्रह जीवन एक संघर्ष व कुमांऊनी बाल कविता संग्रह निकल रै प्रभातफेरी प्रकाशित हो चुकी हैं तथा हिन्दी बाल कविता संग्रह ,हिन्दी कविता संग्रह, कुमांऊनी वंदना एंव कविता संग्रह, महान देवभूमि (हिन्दी) लेख संग्रह प्रकाशन प्रतिक्षारत हैं।

लेखक रचनाकार पत्रकार भुवन बिष्ट प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में हिन्दी,कुमाउनी में निरन्तर लेखन व पत्रकारिता कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights