
गौरव हिन्दुस्तानी
(बरेली, उत्तर प्रदेश
आँगन में लगे
नीम की टहनियों से
झाँक रहा है,
Government Advertisement...
उजियारी रात का
विस्मित चन्द्रमा
उतरना चाहता है
गाय के गोबर से
लिपे महकते आँगन में,
चखना चाहता है
कच्चे चूल्हे की
पकी रोटियाँ,
जो अम्मा बना रही है
दूधिया रात में,
हवा में हिलती टहनियों से
साफ नहीं दिखतीं
अम्मा की तवे पर
सिकतीं सफेद, सोंधीं
गोल रोटियाँ,
जो कभी – कभी प्रतीत
होतीं हैं चन्द्रमा को
दर्पण सी
आभास होता है कि
अम्मा बना रही है
गर्म तवे पर कोई
ठण्डा चन्द्रमां ।
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
👉 देवभूमि समाचार के साथ सोशल मीडिया से जुड़े…
WhatsApp Group ::::
https://chat.whatsapp.com/La4ouNI66Gr0xicK6lsWWO
FacebookPage ::::
https://www.facebook.com/devbhoomisamacharofficialpage/
Linkedin ::::
https://www.linkedin.com/in/devbhoomisamachar/
Twitter ::::
https://twitter.com/devsamachar
YouTube ::::
https://www.youtube.com/channel/UCBtXbMgqdFOSQHizncrB87A
[/box]








