हमरंग फाउंडेशन द्वारा साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित हुए भुवन बिष्ट

हमरंग फाउंडेशन द्वारा साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित हुए भुवन बिष्ट… इससे पूर्व विश्व रचनाकार मंच नई दिल्ली द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान, काव्य रंगोली हिन्दी साहित्यिक संस्था द्वारा साहित्य भूषण सम्मान, साहित्य साधक सम्मान, वागेश्वरी पुंज अलंकरण सम्मान,सर्व भाषा ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा गिरीश तिवारी गिर्दा साहित्य सम्मान, आंचलिक साहित्य सारथी सम्मान, हमरंग फाउंडेशन द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है। #देवभूमि समाचार
रानीखेत। साहित्यिक संस्था हमरंग फाउंडेशन, हमरंग पब्लिकेशन नई दिल्ली द्वारा निरन्तर लेखन करने वाले रचनाकारों को साहित्य भूषण सम्मान 2024 प्रदान किया गया है। साहित्यिक संस्था हमरंग फाउंडेशन द्वारा वर्चुअल माध्यम से रचनाकारों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में निरन्तर लेखन करने के लिए भुवन बिष्ट को भी साहित्य भूषण सम्मान सम्मान प्रदान किया गया है।
विकासखण्ड ताड़ीखेत के मौना, रानीखेत निवासी रचनाकार लेखक पत्रकार भुवन बिष्ट को साहित्यिक संस्था हमरंग फाउंडेशन द्वारा साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया है। हमरंग फाउंडेशन के संस्थापक एंव अध्यक्ष यज्ञेश्वर वत्स एंव राष्ट्रीय सचिव विवेक तिवारी अविचल की ओर से सम्मान पत्र प्रदान किए गए हैं। हमरंग फाउंडेशन द्वारा वर्चुअल माध्यम से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया तथा निरन्तर लेखन करने वाले विभिन्न राज्यों के रचनाकारों को साहित्य भूषण सम्मान 2024 सम्मान पत्र प्रदान किया गया.
इसी क्रम में लेखक,रचनाकार पत्रकार भुवन बिष्ट को भी निरन्तर लेखन के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया गया है। ज्ञात हो कि भुवन बिष्ट हिन्दी व आंचलिक भाषा कुमाउनी में निरन्तर लेखन कर रहे हैं। इससे पूर्व भी अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा भुवन बिष्ट को सम्मानित किया जा चुका है।
इससे पूर्व विश्व रचनाकार मंच नई दिल्ली द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान, काव्य रंगोली हिन्दी साहित्यिक संस्था द्वारा साहित्य भूषण सम्मान, साहित्य साधक सम्मान, वागेश्वरी पुंज अलंकरण सम्मान,सर्व भाषा ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा गिरीश तिवारी गिर्दा साहित्य सम्मान, आंचलिक साहित्य सारथी सम्मान, हमरंग फाउंडेशन द्वारा हिन्दी सेवी सम्मान आदि से भी सम्मानित किया जा चुका है। रचनाकार लेखक भुवन बिष्ट प्रतिष्ठित समाचार पत्र,पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर हिन्दी एंव आंचलिक भाषा कुमाऊनी में लेखन कर रहे हैं। भुवन बिष्ट देवभूमि समाचार में भी निरन्तर लेखन कर रहे हैं।
अरांई के सैनिक कवि उदय साहित्य भूषण सम्मान 2024 से सम्मानित