रानीखेत नगर में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा

रानीखेत नगर में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा, नगर यात्रा में महात्मा गाँधी, सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, पण्डित गोविंद बल्लभ पंत, राजीव गांधी आदि महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया। रानीखेत से भुवन बिष्ट की कलम से…
रानीखेत। भारत जोड़ो यात्रा के अन्तर्गत रानीखेत नगर में यात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ता गाँधी पार्क में एकत्रित हुए उसके बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० जवाहल लाल नेहरू जी की जयंती पर उनकी फोटो पर माल्यर्पण कर उन्हें याद किया। उसके बाद यात्रा ने नगर भ्रमण किया।
नगर यात्रा में महात्मा गाँधी, सुभाष चंद्र बोस, लाल बहादुर शास्त्री, पण्डित गोविंद बल्लभ पंत, राजीव गांधी आदि महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया। यात्रा में नफरत छोड़ो-भारत जोड़ो, आंकिता हम शर्मिंदा हैं तेरे क़ातिल ज़िंदा हैं, बहुत हुई महंगाई की मार ,बेरोजगारों को रोजगार दो जैसे नारों से लिखी हुई तख्तियां लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता चल रहे थे।
कार्यक्रम में विश्व विजय सिंह माहरा, प्रमोद पाल, दीवान नेगी, व्यापार मंडल उपसचिव चौरसिया, चंदन बिष्ट, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, पंकज गुरुरानी, ज़िला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अम्बा दत्त पंत, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि चंदन बिष्ट, बलवंत नेगी, विनोद पांडेय, दीप उपाध्याय, संदीप बंसल, नीरज कुमार, धीरज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।