
सीआरपीएफ 139 बटालियन के स्थापना दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बीच हेड कांस्टेबल गणपत लाल उदय की काव्य पुस्तक ‘दिल से सैनिक आत्मा से कवि’ का भव्य विमोचन किया गया। 170 पृष्ठों और 146 कविताओं से सुसज्जित इस पुस्तक का प्रकाशन मधुशाला प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड, भरतपुर द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए जवानों को अध्ययन एवं साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा दी।
- सीआरपीएफ 139 बटालियन के स्थापना दिवस पर साहित्य और सैनिक सम्मान का संगम
- हेड कांस्टेबल गणपत लाल उदय की काव्य कृति का हुआ लोकार्पण
- ‘दिल से सैनिक आत्मा से कवि’ के विमोचन के साथ मनाया गया स्थापना दिवस
- सैनिक सम्मेलन में पुस्तक विमोचन, जवानों को पढ़ने की दी गई प्रेरणा
नई दिल्ली। सीआरपीएफ 139 बटालियन के स्थापना दिवस के अवसर पर बटालियन में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों के बलिदान को याद कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वॉलीबॉल मैच, रस्सा-कस्सी खेल, सैनिक सम्मेलन (सभा) तथा चाय-नाश्ता (अल्पाहार) जैसी गतिविधियों के बीच हेड कांस्टेबल गणपत लाल उदय द्वारा रचित एकल काव्य संग्रह (पुस्तक) ‘दिल से सैनिक आत्मा से कवि’ का विमोचन किया गया।
‘दिल से सैनिक आत्मा से कवि’ पुस्तक का प्रकाशन मधुशाला प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड, राजकीय अस्पताल के पास, विकास नगर, भरतपुर, राजस्थान (भारत), पिन कोड-321001 द्वारा किया गया है। इसमें 170 पृष्ठ हैं और 146 कविताएं संकलित हैं। पुस्तक का आईएसबीएन 978-93-7428-246-5 है। इस पुस्तक की कीमत 320 रुपये है, जो दो दिन पश्चात अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी। ‘दिल से सैनिक आत्मा से कवि’ कृति का भावलोक (भूमिका) वेद प्रकाश शर्मा ‘वेद’, कवि, समीक्षक एवं साहित्यकार, सेवा-निवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी ने लिखा है। वे खेड़ली रोड, बृजनगर (डीग), भरतपुर के निवासी हैं।
इस पुस्तक में उदय के भाइयों द्वारा शुभकामना संदेश भी प्रकाशित किए गए हैं। इस दिन पुस्तक विमोचन का बहुत ही सुंदर योग बना। एक दिन पहले पुस्तक प्रकाशित होकर मुझे मिली और आज बटालियन स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उसका विमोचन हुआ। इस अवसर पर सैनिक कवि उदय ने अपनी रचित कविता “सीआरपीएफ जवान हूं” का पाठ किया। पुस्तक प्रकाशन पर अजमेर से संस्कार न्यूज़ के संपादक विजय कुमार शर्मा ने भी फोन द्वारा शुभकामनाएं दीं।
इस विमोचन कार्यक्रम के दौरान बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अभिराम पंकज, एडजुटेंट सुरेन्द्र कुमार यादव, परिवहन अधिकारी दिनेश पाल सिंह, कम्पनी कमांडर श्रीमती नीतू मिश्रा, कम्पनी कमांडर अजय कुमार, सूबेदार मेजर मुकेश मीना, इंस्पेक्टर दीपक कुमार, एसआई राजीव सहाय, एसआई कृष्ण पंवार, एसआई राकेश सोनी, एएसआई बृजेश कुमार, एएसआई पी.एस. ओझा, एएसआई पवन कुमार, एएसआई राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा, राम सुन्दर, रामनिवास, रफीक अहमद, हेड कांस्टेबल/आरओ मुन्ना सिंह, रामपाल सिंह, कांस्टेबल अनुज तिवारी, सतीश पी., अजय कुमार, हंसवीर, अरविंद सोनी, चंदन कुमार, आदित्य मिश्रा सहित अनेक अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
सैनिक सम्मेलन के पश्चात द्वितीय कमान अधिकारी ने बटालियन के स्थापना दिवस और पुस्तक विमोचन की सफलता के लिए सभी जवानों एवं उदय को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी जवानों को पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी।
News Source : सैनिक कवि गणपत लाल उदय, अजमेर (राजस्थान)
कार्यरत : मंडोली जेल (नई दिल्ली)
ईमेल : ganapatlaludai77@gmail.com







