- त्रिवेंद्र सिंह रावत के परिवार में शोक, बड़े भाई बृजमोहन सिंह का निधन
- डिफेंस कॉलोनी आवास पर उमड़े लोग, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
- बृजमोहन सिंह रावत के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर
- पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के बड़े भाई को हरीश रावत ने भी दी श्रद्धांजलि
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के परिवार में शोक की लहर है। उनके बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। दिवंगत के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।
गुरुवार को देहरादून के डिफेंस कॉलोनी स्थित त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर बृजमोहन सिंह रावत के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवास पर पहुंचकर दिवंगत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हरीश रावत ने भी अर्पित किए पुष्प
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। उन्होंने बृजमोहन सिंह रावत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दुख की घड़ी में त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोग पहुंचे
बृजमोहन सिंह रावत के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोग त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर पहुंच रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति देने की कामना की।
भूस्खलन और हादसे रोकने के लिए राजमार्गों के किनारे लगाए जाएंगे बांस
त्रिवेंद्र सिंह रावत के भाई का निधन, बृजमोहन सिंह रावत, त्रिवेंद्र रावत परिवार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरीश रावत श्रद्धांजलि, देहरादून शोक समाचार, डिफेंस कॉलोनी देहरादून, उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री, श्रद्धांजलि सभा, उत्तराखंड राजनीतिक समाचार



1 thought on “त्रिवेंद्र रावत के भाई को सीएम धामी और हरीश रावत ने दी श्रद्धांजलि”