
देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में कपड़े देने गई एक किशोरी को तीन युवकों ने नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया और अगली सुबह उसे ई-रिक्शा से घर भेज दिया। घर पहुँचकर बेहोश हुई पीड़िता ने होश आने पर अपनी माँ को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
- देहरादून शर्मसार: कपड़े देने गई किशोरी को जंगल ले जाकर तीन युवकों ने किया गैंगरेप।
- पटेलनगर गैंगरेप केस: नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध किया, फिर रात भर किशोरी से की दरिंदगी।
- उत्तराखंड क्राइम: हरिद्वार बाईपास पर बुलाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस।
- खौफनाक: ई-रिक्शा से घर पहुँचकर बेहोश हुई किशोरी, होश आने पर सुनाई आपबीती।
देहरादून। देहरादून पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वह लोगों के कपड़े धोकर भरण पोषण करती है।
12 मार्च की शाम उसने अपनी बेटी को लोगों के कपड़े देने भेजे थे। एक आरोपी ने उसे फोन कर हरिद्वार बाईपास बुलाया। इसके बाद अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे जंगल ले गए। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दिया जिससे किशोरी बेसुध हो गई। उसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
सुबह एक ई-रिक्शा में बैठाकर उसे घर के लिए भेज दिया। घर पहुंची किशोरी ई-रिक्शा से उतरते ही चक्कर खाकर गिर पड़ी। होश आने पर उसने मां को आपबीती बताई। पटेलनगर थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।








