
नई दिल्ली। सारा सच मीडिया, दिल्ली द्वारा अक्टूबर 2025 के तीसरे सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी साहित्य साप्ताहिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर के कवियों, कवित्रियों और लेखकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार प्रतियोगिता का विषय था — “करवाचौथ / पत्नी / पति / व्रत / भूख / प्यास / जीवन / श्रृंगार / चाँद”। इस साहित्यिक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ लेखकों के परिणाम इस प्रकार रहे —
पहला स्थान: गणपत लाल उदय (गाँव अरांई, जिला अजमेर, राजस्थान)
दूसरा स्थान: अर्पणा गर्ग (उत्तर प्रदेश)
तीसरा स्थान: वंदना कुमारी (बिहार)
चौथा स्थान: संजय वर्मा (मध्य प्रदेश)
पाँचवाँ स्थान: डॉ. रुपाली दिलीप चौधरी (महाराष्ट्र)
छठा स्थान: अनंतराम चौबे अनंत (मध्य प्रदेश)
सातवाँ स्थान: स्वाति पूजा (उत्तर प्रदेश)
आठवाँ स्थान: डॉ. अशोक (बिहार)
नौवाँ स्थान: प्रो. रोहिणी डावरे (महाराष्ट्र)
दसवाँ स्थान: कंचनमाला अमर उर्मि (दिल्ली)
विजेताओं के समीप स्थान पर पदमा तिवारी (मध्य प्रदेश), गोरक्ष जाधव (मध्य प्रदेश), डॉ. विमुख पाटेल (गुजरात) और मालती गेहलोत (मध्य प्रदेश) रहे। पहले दस स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को सारा सच हमारीवाणी, दिल्ली की ओर से सम्मान पत्र प्रदान किया गया तथा उनकी रचनाएँ राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्रों, वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर प्रकाशित की गईं।
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ 100 विजेताओं को ऑनलाइन सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सारा सच मीडिया, दिल्ली द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक कार्यालय (RNI) से पंजीकृत है। यह संस्था साहित्य, संस्कृति और कला में रुचि रखने वाले नए, उभरते और वरिष्ठ रचनाकारों को निरंतर मंच प्रदान करती है और समय-समय पर उन्हें सम्मानित करती रहती है।
News Source : सैनिक कवि गणपत लाल उदय, गाँव: अरांई, जिला: अजमेर, राजस्थान








