
[box type=”success” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
शादी के 3 महीने बाद पत्नी से विवाद, पहले बेल्ट से गला घोटा, इसके बाद नारायण बुली के शव को अपने कंधे पर लादकर रशकुल्या नदी के किनारे ले गया और सबूत नष्ट करने के प्रयास में उसे टुकड़ों में काटकर नदी में फेंक दिया।
[/box]
Government Advertisement...
भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजम जिले से एक चौंकाने वाली खबर है। यहां 3 महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधकर जिस जोड़े ने 7 जन्मो तक साथ निभाने का वादा किया था, उसी पार्टनर ने अपनी पत्नी की छोटी सी नोक-झोक के बाद दर्दनाक मौत दी।
पति ने विवाद के बाद पहले बेल्ट से पत्नी का गला घोटा और फिर उसके कई टुकड़े कर रशकुल्या नदी में बहा दिया, हालांकि आरोपी पति ने इसके बाद पुलिस में सरेंडर कर दिया है और पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के वजह की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबि मृतिका की पहचान गंजम के जगिलिपदर गांव के बुली मुली के रूप में की गई है। बुली ने लगभग तीन महीने पहले गंजाम में सोराडा थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भगवानपुर के नारायण मुली के साथ शादी की थी।
किसी बात को लेकर दोनो के बीच बहस हुई और नारायण ने बेल्ट से कथित तौर पर बुली की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद नारायण बुली के शव को अपने कंधे पर लादकर रशकुल्या नदी के किनारे ले गया और सबूत नष्ट करने के प्रयास में उसे टुकड़ों में काटकर नदी में फेंक दिया।
पुलिस अब शव के टुकड़ों की तलाश कर रही है, वहीं आरोपी से हत्या की असल वजह को लेकर भी उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।







