
अर्जुन केशरी की रिपोर्ट…
गया, बिहार। गया जिला के बाराचट्टी थाना क्षेत्र समेकित जांच चौकी सूर्य मंडल पर एक डीसीएम वाहन से लगभग 3.25 क्विंटल गांजा बरामद किया गया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारी एनएच 2 के रास्ते गांजा का तस्करी होने वाला है, इसी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सघन जांच अभियान चलाया गय।
Government Advertisement...
जिसमें वाहन पर चिप्स लदा था और उसके नीचे 3.25 क्विंटल गांजा लदे था। मौके पर से वाहन को जप्त किया गया है। वहीं चालक चालक को गिरफ़्तार भी किया गया।
गिरफ़्तार युवक हरियाणा राज्य के फरीदाबाद निवासी दिनेश राजपूत और मोहम्मद आबिद गौरतलब है गांजा तस्कर माफिया विभिन्न प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं,लेकिन पुलिस प्रशासन उसके कामयाबी को असफलता करने का हर समय प्रयास कर रहे हैं।








