
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
हमें इसकी अहमियत को समझना होगा। लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए हमें जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर अपने क्षेत्र और राष्ट्र के विकास के लिए मतदान करना होगा। हमारे एक वोट से हमारा देश संवरेगा, हमारा लोकतंत्र सशक्त बनेगा और सपनों के भारत का निर्माण होगा। #सुनील कुमार, बहराइच, उत्तर प्रदेश
[/box]
Government Advertisement...
लोकतंत्र का आशय सामान्यतः उस शासन प्रणाली से होता है, जिसमें जनता अपना शासन स्वयं चलाती है न कि कोई व्यक्ति विशेष।लोकतंत्र में जनता और सरकार के बीच कोई स्पष्ट विभाजक रेखा नहीं होती है, अर्थात् समस्त व्यवस्था में जनता और सरकार का साझा होता है। लोकतंत्र के विकास में सजग मतदाताओं की बड़ी अहम भूमिका होती है।
वस्तुतः जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र सफल बनाते हैं और वही उसका लाभ उठाते हैं। लोकतंत्र को कायम रखने के लिए मतदाताओं को बहुत सोच-समझ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि हमारा एक सही वोट एक सही सरकार और एक गलत वोट एक गलत सरकार के गठन में भागीदार होता है। हमारा एक-एक वोट बहुमूल्य है।
हमें इसकी अहमियत को समझना होगा। लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए हमें जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर अपने क्षेत्र और राष्ट्र के विकास के लिए मतदान करना होगा। हमारे एक वोट से हमारा देश संवरेगा, हमारा लोकतंत्र सशक्त बनेगा और सपनों के भारत का निर्माण होगा।








