ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

इस समाचार को सुनें...

पीड़िता ने बताया कि वे इंदिरापुरम किराये के मकान में रहती है और निजी कंपनी में नौकरी करती है। पीड़िता की वर्ष 2008 में शादी हुई थी।

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लिंक रोड थानाक्षेत्र में रेलवे लाइन के पास किनारे पुलिस को ढाई साल की मासूम बच्ची घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े सात बजे मोहम्मद नौशाद ने लिंक रोड थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में लगभग ढाई साल की लावारिस बच्ची घायल अवस्था में देखी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाइल्ड केयर के कर्मचारियों को बुलाया। जिला महिला अस्पताल में दो डॉक्टर बच्ची का इलाज कर रहे हैं।

उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका मेडिकल टेस्ट हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह महिला अपनी बच्ची के खोने की जानकारी दे रही थी।

वहीं, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला को डराने धमकाने का मामला सामने आया है। तलाकशुदा महिला दो वर्षो से व्यक्ति के साथ लिव इन में रह रही थी। पांच माह पूर्व में व्यक्ति की शादी हो गई, शादी के बाद भी व्यक्ति महिला से संबंध बरकरार रखना चाहता है।

पीड़िता ने बताया कि वे इंदिरापुरम किराये के मकान में रहती है और निजी कंपनी में नौकरी करती है। पीड़िता की वर्ष 2008 में शादी हुई थी। दो वर्ष पूर्व एक व्यक्ति के संपर्क में आया। इसके बाद से दोनों लिव-इन में रहने लगे। पांच माह पूर्व आरोपी की शादी हो गई। आरोप है कि शादी के बाद भी वह रिश्ता बरकार रखना चाहता है। पीड़िता के मना करने पर उसने उन्हें मारा पीटा और उनका मोबाइल भी छीन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights