
[box type=”info” align=”alignleft” class=”” width=”100%”]
गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। युवती का आरोप है कि दोबारा गर्भवती होने पर हरिओम पर शादी का दबाव बनाया तो उसने पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
[/box]
Government Advertisement...
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में एक युवती ने अपने ट्यूशन टीचर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और फिर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाए और फिर ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया।
युवती ने बताया कि इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया। दोबारा गर्भवती होने पर उससे शादी करने की बात कही तो आरोपी ने पीड़िता की पिटाई कर दी। मामले में सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
सरोजनीनगर क्षेत्र की एक युवती ने शांतिनगर निवासी हरिओम कुशवाहा के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। युवती के मुताबिक हरिओम ट्यूशन पढ़ाने उसके घर आता था। अक्तूबर 2018 में वह घर में अकेली थी। तभी हरिओम ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगा।
गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। युवती का आरोप है कि दोबारा गर्भवती होने पर हरिओम पर शादी का दबाव बनाया तो उसने पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।








