भारत में नहीं जन्मी हैं ये फिल्म एक्ट्रेसेस

मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट का जन्म लंदन में हुआ था। 15 मार्च 1993 को जन्मीं आलिया एक ब्रिटिश सिटीजन हैं और उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। फिल्म इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान की सबसे खास दोस्त कटरीना कैफ का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। उनका जन्म 16 जुलाई 1983 को ब्रिटिश हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जन्म भारत में नहीं हुआ है। दीपिका पादुकोण कोपेनहेगन के डैनिश अस्पताल में 5 जनवरी 1986 को जन्मी थीं। उनका बचपन भारत में ही बीता है और आज वे फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम हैं। एक्स पॉर्न स्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का जन्म कनाडा के सारनिया शहर में हुआ था।

13 मई 1981 को जन्मीं सनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है। मोनिका डोगरा एक म्यूजिशियन और एक्ट्रेस हैं। वे मैरीलैंड के बाल्टीमोर में पैदा हुई थीं। 25 अक्टूबर 1986 को जन्मीं मोनिका धोबी घाट जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights