
अर्जुन केशरी
गया बिहार। दिनांक 08/09/2021 को मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत गया ज़िला केसरवानी वैश्य सभा गया के पदाधिकारियों द्वारा कि गई बैठक का आयोजन। बैठक की शरुआत महर्षि कश्यप ऋषि मुनि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें कई गांवों मोहनपुर,बगुला, धरहरा,डंगरा, लखैपुर ग्राम सभा का गठन किया गया।
तथा पुर्ण कार्यकारिणी कमिटी बनाई गई।सभी जगह के समाज के लोगों ने इस कार्य के लिए ज़िला सभा के कार्यो की सराहना किया और संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया। साथ ही यह भी चर्चा हुई की देश के विभिन्न पदों पर नियुक्ति होकर अपने जिला और समाज का नाम रौशन करेंगें इसके लिए शिक्षा पर जोर देना आवश्यक है।
Government Advertisement...
इस अवसर पर जिला केसरवानी वैश्य सभा के संगठन मंत्री रामजी प्रसाद केशरी , मुख्य सचिव रामेश्वर प्रसाद, डोभी से पप्पू केशरी, सुधीर केशरी, पिंटू केशरी के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।








