कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी छात्रा, देखें Video

कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी छात्रा, देखें Video, घटना के संबंध में मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार शाम करीब पांच बजे लाल कुर्ती थाना क्षेत्र के मैदा…
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक छात्रा कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ गई। छात्रा ने बदमाशों का कॉलर पकड़कर उन्हें बाइक से गिरा दिया। हालांकि इसके बाद बदमाश कुंडल लेकर फरार हो गए। इस दौरान बुजुर्ग महिला और उसकी पोती दोनों ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के करीब छह घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, यह मामला मेरठ के लालकुर्ती इलाके का है। शनिवार की शाम 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष अपनी पोती रिया के साथ बाजार जा रही थीं। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने संतोष के कान से कुंडल खींच लिया। फुर्ती दिखाते हुए रिया ने कॉलर पकड़कर बदमाशों को बाइक से गिरा दिया। संतोष और रिया ने शोर मचाते हुए लोगों से मदद मांगी, लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद बदमाश बाइक उठाकर भाग गए।
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करीब छह घंटे के बाद देर रात दोनों बदमाशों की घेराबंदी की।
कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी छात्रा, देखें Video pic.twitter.com/URP0uXYDHJ
— देवभूमि समाचार (@devsamachar) December 12, 2022
घटना के संबंध में मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने शनिवार शाम करीब पांच बजे लाल कुर्ती थाना क्षेत्र के मैदा मोहल्ले में कुंडल लूट की घटना को अंजाम दिया। इसका वीडियो मिला है। घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से टीम ने बदमाशों को बुचड़ी रोड के पास घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इससे दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों की पहचान शिवम और सचिन के रूप में हुई है, दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।
चमोली : 04 दिसंबर की दुर्घटना के संबंध में दावा प्रस्तुत करें : जिला मजिस्ट्रेट
👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।
चौथी में पढ़ रही बच्ची थाने पहुंची, कहा मिड-डे मील में बहुत सारे कीड़े होते है
One Comment