
इसका वीडियो भी सामने आया है। जब तक बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, उसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
बारामती (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। जन्मदिन मनाकर घर लौटे रहे बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गइ। घटना के दौरान उसका पूरा परिवार साथ था। यह बच्चे का तीसरा जन्मदिन था।
बच्चे का पूरा परिवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था, तभी हादसा हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जब तक बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, उसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
बारामती में रहने वाले तीन साल के अरहत प्रमोद थोरात का तीसरा जन्मदिन था। पूरे परिवार ने उसका जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया। फिर घर के पास ही इंदापुर रास्ते पर हो रहे कार्यक्रम को देखने का सबने प्लान बनाया। अरहत का पूरा परिवार कार्यक्रम देखने के लिए जा रहा था।
तीन साल का बच्चा अपनी मां का हाथ थामे था। परिवार आगे चल रहा था। सभी लोग बच्चे का जन्मदिन मनाने के लिए जा रहा था। पीछे से आई बाइक रास्ते पर रखी सीढ़ी से टकराती है और सीढ़ी सीधा बच्चे से टकरा जाती है। हादसे में घायल बच्चे की मौत हो गई।
…यहां क्लिक करें और देखें वीडियो (समाचार साभार)…
[one_half]
[/one_half][one_half_last]
[/one_half_last]