
अर्जुन केशरी
डोभी, गया। आए दिन सड़क दुर्घटना की खबर आप सुनते ही होंगे जिसमें कई लोग घायल होते है तो ना जाने कितने की जाने चली जाती है ऐसा मामला गया जिला के डोभी प्रखंड अंतर्गत डोभी चतरा मुख्य मार्ग में कोठवारा बंसी मोड़ के समीप का है जहां दो विपरीत दिशा से आ रहे कार और टेम्पु के आमने सामने टक्कर हो गई।
जिसमें कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। यह घटना 12/09/2021 कि शाम लगभग 5:30 बजे कि है। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय थाना पहुंची और घायल व्यक्ति को डोभी पीएचसी में भर्ती कराया गया। कार चालक घायल व्यक्ति की पहचान मानपुर पटवाटोली मुहल्ले के निवासी भोला नाथ शर्मा के पुत्र लालजी शर्मा है। वहीं और घायल व्यक्ति की पहचान कि जा रही है। वहीं डोभी पुलिस ने कार और टेम्पु को अपने कब्जे में ले लिया।
Government Advertisement...








