‘गर्लफ्रैंड’ को भाजपा ज्वाइन कराते हैं कुछ कांग्रेसी : करन माहरा

‘गर्लफ्रैंड’ को भाजपा ज्वाइन कराते हैं कुछ कांग्रेसी : करन माहरा, इन्हें पहचानने और इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोची समझी साजिश के तहत यह लोग आपना चरित्र हरण भी कर सकते हैं।

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग कांग्रेस में दिखते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी ‘गर्लफ्रैंड’ को भाजपा ज्वाइन करा रखी है। माहरा यहीं नहीं थमे, उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस में कई एजेंट छोड़ रखे हैं। जो दिनभर कांग्रेस दफ्तर में बैठते हैं, लेकिन शाम को भाजपा नेताओं से उनके घर पर मिलते हैं।

कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यह बयान देकर सभी को चौंका दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होने लगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यक्रम में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को कमजोर करने के लिए कुछ लोगों को एजेंट बनाकर भेजा हुआ है।

बीजेपी के कई ऐसे लोग कांग्रेस में घुस आए हैं, इन्हें पहचानने और इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोची समझी साजिश के तहत यह लोग आपना चरित्र हरण भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भाजपा के एक केंद्रीय नेता ने विधायकों की बैठक ली। इस बैठक में सत्ता पाने और कांग्रेस को कमजोर करने के तरीकों पर विचार किया गया।

बैठक में उन्होंने साफ कहा कि मूर्ति भंजन करो। मतलब चरित्र पर किचड़ उछालो और व्यक्तिगत छवि खराब करो। कांग्रेस में मिले हुए भाजपा के लोग यही काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की जरूरत है।

दिल्ली पुलिस करती है ड्यूटी, बहादुरी का वीडियो वायरल


👉 देवभूमि समाचार में इंटरनेट के माध्यम से पत्रकार और लेखकों की लेखनी को समाचार के रूप में जनता के सामने प्रकाशित एवं प्रसारित किया जा रहा है। अपने शब्दों में देवभूमि समाचार से संबंधित अपनी टिप्पणी दें एवं 1, 2, 3, 4, 5 स्टार से रैंकिंग करें।

‘गर्लफ्रैंड’ को भाजपा ज्वाइन कराते हैं कुछ कांग्रेसी : करन माहरा, इन्हें पहचानने और इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोची समझी साजिश के तहत यह लोग आपना चरित्र हरण भी कर सकते हैं।

कार ने मारी पूर्व विधायक चैंपियन की गाड़ी को टक्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Devbhoomi Samachar
Verified by MonsterInsights