उत्तराखण्ड समाचार
जलने से पहले ही रावण का पुतला हो गया धराशायी

बाजपुर। आज देश के अधिकतर हिस्से में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माने जाने वाले दशहरा पर्व को मनाया जा रहा है। देश में जगह जगह पर रावण के पुतले को दहन कर लोग बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देने वाले इस पर्व को मनाया जाता है।उत्तराखण्ड के बाजपुर में दशहरे के दिन यानि आज 15 अक्टूबर को रावण का पुतला जलने से पहले की धराशायी हो गया।
Video Player
00:00
00:00
दरअसल, पुतले जिस बांस के डंडे के सहारे से बनाया गया था वह कमजोर निकला और इसके बाद बांस के डंडे के सहारे खड़ा रावण का पुतला भर भराकर नीचे गिर गया।बरहहाल अभी पुतले को दोबारा खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है इसके बाद शाम को पुतले को जलाया जायेगा।
(साभार)