- सूचना विभाग में तीन दशक की सेवा के बाद रईस अहमद को सम्मानपूर्वक विदाई
- महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारी रईस अहमद के योगदान को सराहा
- कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की मिसाल बने रईस अहमद, विभाग ने किया सम्मानित
- सूचना विभाग में भावुक विदाई समारोह, सेवानिवृत्त कार्मिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना
देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में लगभग 30 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रईस अहमद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विभाग की ओर से आयोजित विदाई समारोह में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने रईस अहमद के दीर्घकालीन सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह में महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि किसी भी विभाग की कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से संचालित करने में प्रत्येक कार्मिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी विभागीय व्यवस्था की मजबूत कड़ी होते हैं। रईस अहमद ने लगभग तीन दशकों तक पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उनका सेवाकाल अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन किसी व्यक्ति का अनुभव, व्यवहार और विभाग के प्रति उसका योगदान हमेशा स्मरणीय रहता है। महानिदेशक ने रईस अहमद के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने साझा किए अनुभव
विदाई समारोह में अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया, बद्री चंद सहित विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और रईस अहमद के परिजन उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रईस अहमद के साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। सभी ने उनके सरल व्यवहार, कार्य के प्रति समर्पण और विभाग में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।
स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
समारोह का माहौल आत्मीय और भावुक रहा। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रईस अहमद को स्मृति चिह्न और शुभकामनाएं देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। लंबे सेवाकाल के दौरान उनके साथ जुड़े सहकर्मियों ने उनके योगदान को याद किया और उनके सेवानिवृत्त जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश रावत, उपाध्यक्ष प्रशांत रावत एवं संजय कुमार, महामंत्री अंकित चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार धीमान और संयुक्त मंत्री पारूल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा आ रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका
रईस अहमद सेवानिवृत्ति, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, बंशीधर तिवारी, देहरादून समाचार, सेवानिवृत्ति विदाई समारोह, उत्तराखंड सूचना विभाग, सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति, सूचना विभाग कर्मचारी, रईस अहमद विदाई, उत्तराखंड सरकारी समाचार



1 thought on “रईस अहमद 30 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई”